वेडिंग सीजन में ब्राइडल Hina Khan के लहंगों से लें इंस्पिरेशन


By Shradha Upadhyay10, Oct 2024 03:08 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान

हिना खान टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने ऑनस्क्रीन अक्षरा के किरदार से सबका दिल जीता। इन दिनों डीवा ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं और साथ ही कई इवेंट्स में भी नजर आ रही हैं।

वेडिंग सीजन आइडिया

अभिनेत्री एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में आप हिना के खूबसूरत ऑउटफिट्स से अपने वेडिंग लुक का आइडिया ले सकती हैं।

हिना खान लहंगे

बहुत जल्द शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में ब्राइडल अपने हर फंक्शन के लिए हिना खान के इन लहंगों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

हिना खान रेड लहंगा

हाल में डीवा एक इवेंट्स में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने रेड कलर के हैवी लहंगे में रैम्प वॉक किया। ऐसे में ब्राइडल उनके इस रेड कलर के गोल्डन वर्क लहंगे को ट्राई कर सकती हैं।

शिमरी फ्लोरल वर्क लहंगा

आप संगीत नाइट में एक्ट्रेस के जैसा शिमरी फ्लोरल वर्क लहंगा डीप नेक चोली से अपने लुक को हॉट बना सकती हैं। लहंगे का कलर काफी यूनिक लग रहा है।

येलो मिरर वर्क लहंगा

हल्दी फंक्शन के लिए हिना का येलो मिरर वर्क लहंगा स्क्वेयर नेक चोली लुक एकदम बेस्ट है। इसके संग बिग झुमके माथा पट्टी काफी जंच रही है।

पिंक सितारा वर्क लहंगा

अभिनेत्री पिंक कलर के सिल्वर सितारों वर्क वाले लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप इसे सगाई या रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं।

सिल्क लहंगा

आप इस तरह का प्लेन गोल्डन सिल्क लहंगे और लांग वेलवेट चोली भी स्टिच करा सकती हैं। ये आपको हर वेडिंग फंक्शन में यूनिक लुक देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

जल जाएंगे मोहल्ले वाले, त्योहारों पर पहनें Janhvi जैसे ट्रेंडी नेकपीस