हिना खान टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो पंजाबी फिल्मों में भी एंट्री मार रही हैं। इन दिनों हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसके बावजूद हसीना हर इवेंट में अपने लुक को लेकर छा जाती हैं।
37 साल की एक्ट्रेस इस उम्र में भी अपनी खूबसूरती और शानदार ड्रेसिंग सेंस से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनके इंडियन लुक ज्यादा शानदार होते हैं।
आज हम आपको हिना की मॉडर्न साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप किसी भी फेस्टिवल पर पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
अभिनेत्री शाइनी प्लेन सिल्क साड़ी जरी वर्क ब्लाउज में कहर ढ़हा रही हैं। दिवाली पूजा में ये लुक आपको खूबसूरत बना देगा।
हिना की फ्लोरल प्रिंट नियोन कलर की टिशू साड़ी हाल्टर नेक ब्लाउज में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। यंग गर्ल्स इसे फेस्टिव सीजन में कॉपी कर सकती हैं।
आप त्योहारों के मौसम में अभिनेत्री की तरह व्हाइट रफल साड़ी को फुल स्लीव्स ब्लाउज के संग पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसमें हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
डीवा का पिंक चिकन वर्क जॉर्जेट विद श्रग साड़ी लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। करवाचौथ पर आप उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
हिना खान वाइन कलर की सिक्विन रेडी टू वियर साड़ी वन शोल्डर ब्लाउज में बेहद हॉट लग रही हैं। इन गर्ल्स इसे अपना दिवाली लुक बना सकती हैं।