इन आम अंग्रेज़ी शब्दों की हिन्दी जानते हैं आप?


By Ruhee Parvez14, Sep 2022 01:18 PMjagran.com

ट्रेन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

ट्रेन को हिन्दी में रेलगाड़ी कहा जाता है।

कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

कैलकुलेटर को हिन्दी में परिकल या फिर गणना यन्त्र भी कह सकते हैं।

टीवी को हिंदी में क्या कहा जाता है?

टेलीविज़न जब से इजात हुआ है, इसे टीवी के नाम से ही जाना जा रहा है। हालांकि, हिन्दी में इसे दूरदर्शन कहा जाता है।

बैंक को हिंदी में क्या कहा जाता है?

आप चाहे किसी भी भारतीय भाषा का उपयोग करते हों, लेकिन बैंक को बैंक ही कहा जाता है। हालांकि, बैंक की हिन्दी अधिकोष है।

हेलमेट को हिंदी में क्या कहा जाता है?

हेलमेट भी बेहद आम शब्द है, लेकिन हिन्दी में इसे शिरस्त्राण कहा जाता है।

वॉशिंग मशीन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

वॉशिंग मशीन को आप कपड़े धोने की मशीन कह सकते हैं, लेकिन हिन्दी में इसके लिए प्रक्षालित्र शब्द है। इसके अलावा इसे धुलाई की मशीन भी कह सकते हैं।

सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

हमें यकीन है कि आप सिगरेट की हिन्दी नहीं जानते होंगे, इसे धूम्रपान डंडिका कहा जाता है।

रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं?

रेलवे स्टेशन को हिन्दी में लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल कहते हैं।

पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?

पासवर्ड के लिए हिन्दी शब्द है 'संकेत-शब्द'!

मोबाइल फोन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

मोबाइल फोन को हिन्दी में चल दूरभाष कहा जाता है।

सुबह उठने पर होती है थकान? इस तरह करें दूर