इस वीकेंड घूमें दिल्ली की ऐतिहासिक जगहें


By Amrendra Kumar Yadav07, Jul 2023 06:49 PMjagran.com

दिल्ली

दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर है। महाभारत से लेकर मुगल साम्राज्य तक इसका विशेष स्थान हमेशा से रहा है। इसका प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ था।

राजधानी

इसकी इसी विशेषता को देखते हुए 1911 में इसे देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया। यहीं पर भारत के सर्वोच्च संस्थान हैं।

ऐतिहासिक इमारतें

यहां कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जहां पर आप घूम सकते हैं और वीकेंड एंजाय कर सकते हैं। इन ऐतिहासिक इमारतों को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

लाल किला

इसे मुगल सम्राट शाहजहां नें बनवाया था। इसका निर्माण कार्य 10 सालों तक चला और 1648 में यह बनकर तैयार हुआ। यहीं से स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं।

हुमायूं का मकबरा

दिल्ली सल्तनत के बादशाह रहे हुमायूं का मकबरा एक ऐतिहासिक और सुंदर जगह है। अगर वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जरूर जाएं।

कुतुब मीनार

यह ईंट से बनी हुई दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। इसका निर्माण कुतुब्बुद्दीन ऐबक ने 1193 ई. में करवाया। इसकी ऊंचाई 73 मीटर है।

सफदरजंग का मकबरा

यह अवध के नवाब रहे सफदरजंग का मकबरा है। यह बहुत ही सुंदर और ऐतिहासिक इमारत है। यह चारों ओर बगीचों से घिरा हुआ है।

लोदी गार्डन

यह गार्डन सफदरजंग के मकबरे के पास स्थित है। यहां पर खूबसूरत फव्वारे, तालाब और तरह-तरह के फूल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। दिल्ली में घूमने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।

पढ़ते रहें

ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद असरदार हैं ये 6 योगासन