क्या आप जानते हैं, पहली बार कैसे मनाया गया था गणतंत्र दिवस ?


By Farhan Khan25, Jan 2023 09:16 AMjagran.com

75वां गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस आने में अब कुछ ही घण्टे बाकी रह गए हैं और परेड की तैयारी भी खूब जोर शोर से चल रही है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

26 जनवरी मनाने की शुरुआत

1950 में जब भारत का संविधान लागू किया गया था, तो उसी दिन से हर साल 26 जनवरी को मनाने की शुरुआत हुई।

भव्य और आकर्षक परेड

इस दिन लाल किले पर झंडा फहराया जाता है और कर्तव्य पथ पर बेहद भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें झांकियां भी शामिल होती है।

पर क्या आप जानते हैं ?

26 जनवरी 1950 को भारत का पहला गणतंत्र दिवस दिल्ली में आयोजित किया गया था।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

इस मौके पर दिल्ली के पुराना किला से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहली बार तिरंगा झंडा फहराया था।

तोपों की सलामी

ध्वजारोहण करने के बाद परेड की शुरुआत हुई, जिसमें सबसे पहले तोपों की सलामी दी गई।

नेशनल स्टेडियम

पहली बार पुराना किला के पास ब्रिटिश स्टेडियम, आज का नेशनल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड देखने को मिली।

सेनाओं की टुकड़ियां

इस परेड में थल, वायु और जल सेनाओं की कुछ टुकड़ियां शामिल हुई थीं।

कनॉट प्लेस पर इकट्ठा

यह परेड किसी ऐतिहासिक दृश्य से कम भी नहीं थी, इसकी एक झलक देखने के लिए लोग कनॉट प्लेस पर इकट्ठा हो गए थे।

पंडित जवाहरलाल नेहरू

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के अलावा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद थे और मेहमान के रूप में सी राजगोपालाचारी को आमंत्रित किया गया था।

नई-नवेली दुल्हन Google पर करती हैं ये सर्च