खांसी-जुकाम को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके


By Ashish Mishra11, Jul 2023 01:52 PMjagran.com

खांसी-जुकाम

मौसम में बदलाव का प्रभाव शरीर पर पड़ता है, इससे खांसी और जुकाम की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि इस दूर करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

इम्यूनिटी पॅावर

मौसम में बदलाव के दौरान शरीर में इम्यूनिटी पॅावर भी घटने लगती है। जिससे शरीर में कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है।

हेल्दी डाइट

अपनी खाने पीने की चीजों में हेल्दी डाइट को शामिल करना चाहिए। इससे बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है।

हल्दी और दूध

खांसी जुकाम को दूर करने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी के दूध में एंटीबायोटिक तत्व पाया जाता है, इसलिए यह फायदेमंद होता है।

च्वनप्राश खाना

च्वनप्राश शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाता है। इसे रोजाना दूध के साथ खाने से जुकाम की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

भाप लेना

अगर आपको भीगने के बाद खांसी जुकाम की समस्या हो जाती है तो इसे दूर करने के लिए पानी में नमक डालकर भाप ले सकते हैं।

अदरक की चाय

खांसी जुकाम से बचने के लिए अदरक की चाय पीना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी आती है, जो सर्दी को दूर करने में मदद करती है।

लौंग का सेवन

खांसी की समस्या से बचने के लिए लौंग का सेवन किया जा सकता है। इसे पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जानिए काली मिर्च खाने के फायदे और नुकसान.....