सफेद बालों से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू उपाय


By Farhan Khan22, Oct 2023 10:00 AMjagran.com

सफेद बाल

बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना सामान्य बात है। हालांकि, कम उम्र में बालों का सफेद होना चिंता का विषय है।

गलत खानपान

गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव के चलते बालों की समस्या होती है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन-सी की कमी से भी बाल सफेद होने लगते हैं।

घरेलू उपाय

अगर आप भी सफेद बाल से परेशान हैं, तो ये घरेलू उपाय जरूर अपनाएं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्याज

सफेद बालों को काला करने में प्याज मददगार साबित होती है। इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लें।

बालों की मालिश

अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद बालों की मालिश करें। जब बाल सुख जाएं, तो नार्मल पानी से बालों को धो लें।

आंवला

आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही बालों की समस्या से भी निजात मिलता है।

नारियल तेल

बालों में नारियल तेल लगाने से बाल काले, घने और लंबे होते हैं। साथ ही सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

असर दिखने लगेगा

इसके लिए वीक में दो बार नारियल तेल से बालों की मालिश करें। कुछ दिनों बाद आपको असर दिखने लगेगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

तस्वीर में छिपा MONEY शब्द ढूंढे तो जानें