एक रात में पिंपल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय


By Mahak Singh07, Dec 2022 04:31 PMjagran.com

पिंपल्स

पिंपल्स त्वचा से जुड़ी एक बहुत ही आम समस्या है, लेकिन चेहरे पर एक भी पिंपल न केवल सुंदरता को कम करता है बल्कि तनाव के स्तर को भी बढ़ाता है।

पिंपल्स से छुटकारा

अगर आप एक रात में पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं।

लहसुन और शहद

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद करते हैं साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जिससे पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती

हल्दी और शहद

हल्दी और शहद पिंपल्स हटाने में काफी कारगर होते हैं, हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को दूर करते हैं, शहद का एंटीसेप्टिक गुण मुंहासों के कारण होने वाली सूजन को कम करता है।

नीम और हल्दी

नीम और हल्दी दोनों में एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पिंपल्स के बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक हैं।

टूथपेस्ट

रुई के फाहे पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लें और इसे पिंपल पर लगाएं। रात भर के लिए छोड़ दें, इसका असर सुबह दिखाई देगा।

Diwali Bonus 2023: केंद्र सरकार ने किया बोनस का ऐलान