आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Saloni Upadhyay24, Jan 2023 05:55 PMjagran.com

इन आसान टिप्स की मदद से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

अगर आपको भी चीजें धुंधली नजर आने लगी है, तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी आंखों की कम होती रोशनी को बढ़ा सकते हैं।

आंवला का सेवन करें

विटामिन- सी से भरपूर आंवले का सेवन आंखों के लिए गुणकारी है। आप मुरब्बे, जूस या चटनी के रूप में इसे खा सकते हैं।

बादाम खाएं

अगर आप भी आंखों की कम होती रोशनी से परेशान हैं, तो इसके लिए बादाम का सेवन लाभदायक होगा।

अंजीर का सेवन करें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 2 अंजीर रातभर पानी में भिगोकर रख दें। गली सुबह उठकर इसे खाली पेट खा लें।

किशमिश है फायदेमंद

किशमिश भी एक बढ़िया उपाय है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 10 से 12 किशमिश भिगो दें, सुबह इसका सेवन करें।

गुलाब जल का इस्तेमाल करें

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए सोने से पहले आंखों में गुलाब जल की तीन बूंदें डालें। हफ्ते में 2 या 3 बार ऐसा करने से आपको फायदा होने लगेगा।

मुंह की बदबू से लेकर पाचन तक को दुरुस्त करने में सहायक है इलायची