निकला हुआ पेट होगा अंदर, करें ये उपाय


By Farhan Khan10, Jan 2024 01:15 PMjagran.com

मोटापा

खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से मोटापा आम समस्या बन गई है। हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है।

लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान

एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए लाइफस्टाइल और डाइट दोनों पर ही विशेष ध्यान देना पड़ता है।

मोटापा घटाने के लिए करें ये उपाय

अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और तेजी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं।

पानी खूब पिएं

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और पाचन तंत्र सही से काम करता है।

जंक फूड से परहेज

आजकल लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। अगर आप भी जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं, तो इसमें बदलाव की जरूरत है। जंक फूड में फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

फाइबर रिच फूड्स का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर देर से पचता है।

जौ और गेहूं

इसके अलावा यह पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है। इसके लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स जौ, गेहूं, फल सब्जी, बींस और मटर आदि चीजों को शामिल करें।

नियमित समय पर भोजन करें

नियमित समय पर भोजन करने से पाचन तंत्र सही से कार्य करता है। इससे कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। दिनचर्या और गलत खानपान के चलते ही बीमारियां दस्तक देती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए शरीफा