OTT पर जरूर देखें ये हॉरर कॉमेडी मूवीज


By Akanksha Jain15, Feb 2023 12:29 PMjagran.com

भूल भुलैया

साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। अक्षय कुमार और राजपाल यादव की कॉमेडी कैमिस्ट्री कमाल की है। ये फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भूल भूलैया 2

साल 2022 में आई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 ने भी लोगों को बहुत हंसाया। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

लक्ष्मी

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी भी आप घर बैठे देख सकते हैं। ये फिल्म आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मिल जाएगी।

रूही

राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही भी काफी एंटरटेनिंग है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

स्त्री

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ने जमकर तारीफ बटोरी थी। अगर आप भी इस फिल्म के दीवाने हैं तो इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

भूतनाथ

भूतनाथ आपको सोनी लिव और भूतनाथ रिटर्न डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आप देख सकते हैं।

गो गोवा गॉन

साल 2013 में आई फिल्म गो गोवा गॉन आप अमेजन प्राइम वीडियो में देख सकते हैं।

गोलमाल अगेन

गोलमाल का हर सीक्वल धमाकेदार रहा है। अगर आप भी रोहित शेट्टी की फिल्मों के दीवाने हैं तो इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल साड़ी में लगती हैं कयामत