करवा चौथ पर इस बार ट्राई करें गोल्डन आई मेकअप


By Ruhee Parvez10, Oct 2022 05:19 PMjagran.com

करवा चौथ स्पेशल लुक

अगर अभी तक आपने इस साल करवा चौथ पर अपना लुक फाइनल नहीं किया है, तो क्यों न सेलेब से कुछ टिप्स ले लें। इस साल गोल्ड काफी ट्रेंड कर रहा है, तो इन 5 सिलेब्स से गोल्डन मेकअप की प्रेरणा ली जा सकती है।

ग्लिटरी मेकअप

त्योहार के इस सीज़न में आप भी ग्लिटरी और गोल्ड आइशैडो के साथ ग्लॉसी चीक्स लुक आज़मा सकती हैं।

सोनम कपूर आहूजा

सोनम कपूर ने कुछ साल पहले एक फोटोशूट के लिए गोल्डन ड्रेस और डायमंड चोकर के साथ गोल्डन रंग का आइशैडो चुना था, जो उनके लुक को पूरा कर रहा था।

सोनाक्षी सिन्हा

अगर आप करवा चौथ पर हरे रंग का अटायर पहन रही हैं, तो भी उसके साथ गोल्डन आइशैडो का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोनाक्षी ने गोल्ड आइशैडो के साथ ग्रीन आइलाइनर लगाया है, जो एक अलग-सा लुक दे रहा है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने कुछ समय पहले मेट गाला इवेंट पर गोल्डन ड्रेस के साथ गोल्ड ग्लिटरी आइशैडो लगाया था, जो अब तक का उनका सबसे आइकॉनिक लुक रहा है।

रानी मुखर्जी

लंबे समय बाद रानी मुखर्जी दुर्गा पूजा पंडाल में नज़र आईं। उनका लुक बिल्कुल ऑनपॉइंट था। गोल्डन साड़ी के साथ गोल्ड आईशैडो और काजल क्लासी लुक दे रहा था। आप चाहें तो रानी का ये लुक कॉपी कर सकती हैं।

माधुरी दीक्षित

ब्लैक अटायर के साथ माधुरी का ये रोज़ गोल्ड आइशैडो किसी भी त्योहार के लिए परफेक्ट है।

मन को शांत और टेंशन फ्री रखने में ये 5 योगासन हैं बेहद कारगर