घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए सुबह-शाम करें ये काम


By Ashish Mishra12, Feb 2024 03:30 PMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है उन्हें धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं कि घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए क्या करना चाहिए?

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ काम करना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी पर जल अर्पित करें

रोजाना सुबह स्नान करने से बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। जल अर्पित करते समय 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

सूर्य को अर्घ्य दें

सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में सिंदूर और फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इसके साथ ही रोग भी दूर होने लगते हैं।

माथे पर तिलक लगाएं

रोजाना पूजा करने के बाद माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे दिमाग शांत रहता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

दीपक जलाएं

रोजाना घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलानें से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती हैं।

वास्तु दोष से छुटकारा

अगर आप वास्तु से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो सुबह पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में प्रवेश करती हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन कामों को करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती हैं। इसके साथ से धन प्राप्ति के योग भी बनने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें agran.com के साथ

गुप्त नवरात्रि में न करें ये 4 काम, टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़