हमेशा दिखेंगे हैंडसम, अपनाएं ये आदतें


By Ashish Mishra06, Oct 2023 12:24 PMjagran.com

चेहरे को हैंडसम बनाना

अक्सर लोग खुद को हैंडसम बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन सी आदतें अपनानी चाहिए?

आदतें

लोगों की आदत का प्रभाव उसके हेल्थ पर भी पड़ता है। अच्छी आदतें आपको हैंडसम बना सकती हैं।

पोषक युक्त डाइट

हमेशा अपनी डाइट में पोषक युक्त पदार्थों जैसे हरी पत्तेदार सब्जी और फल को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

एक्सरसाइज करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूर होती है। इससे ब्लड सर्केलेशन बेहतर रहता है और स्किन सेल्स तक ऑक्सीजन पहुंचता है।

तनाव से बचना

खुद को तनाव से दूर रखने के लिए ध्यान और योगा का सहारा लेना चाहिए। इससे आपका दिमाग शांत रहता है और चेहरे पर चमक आती है।

पानी पीना

शरीर को एक्टिव रखने के लिए पानी पानी बहुत जरूरी होता है। रोजाना कम से कम 2.7 लीटर या 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

पूरी नींद लेना

जो लोग कम सोते हैं, उनके चेहरे पर रूखापन नजर आने लगता है। खुद को हैंडसम बनाने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

सूर्य की रोशनी से बचना

कई लोग ज्यादा देर तक सूर्य की रोशनी में रहता है। इससे स्किन पर कालापन आने लगता है। खुद को स्मार्ट बनाने के लिए ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Health Tips: खून साफ करने के लिए इन फलों का करें सेवन