Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2023 09:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु में प्रत्येक चीज के लिए नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु टिप्स

हम ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में बात करेंगे जो घर की दरिद्रता को दूर करती हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं।

पूजा करते समय दिशा का रखें ध्यान

पूजा करते समय हमेशा पूर्व की ओर मुंह होना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

न रखें सूखे फूल

घर में सूखे हुए फूल कभी भी न रखें। इनको घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

स्नान की दिशा

स्नान करते वक्त भी दिशा का ध्यान रखना चाहिए। स्नान करते समय पूर्व या उत्तर की ओर मुख होना चाहिए।

साफ-सफाई

घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। समय-समय पर घऱ की साफ-सफाई करते रहें।

बेडरूम में ढ़ककर रखें शीशा

यदि बेडरूम में शीशा रखा है तो इसे ढककर रखें। कोशिश करें कि इसे बेडरूम से बाहर रखें।

कपड़े बदलते समय दिशा का ध्यान दें

वास्तु में कपड़े चेंज करने और सजने-संवरने को लेकर भी वास्तु नियम बताए गए हैं। कपड़े बदलते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुख होना चाहिए।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

इस दिन करें सोने की खरीदारी, होगी खूब तरक्की