ऐसा करने से गैस की समस्या होगी दूर


By Amrendra Kumar Yadav31, Aug 2023 09:00 AMjagran.com

गैस

गैस की समस्या होने पर हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनभर के काम इसकी वजह से बाधित होते हैं।

कारण

पेट में गैस किसी भी कारण से बन सकती है जैसे अनहेल्दी खाने से अथवा शादी या पार्टी में अधिक खा लेने पर।

उपाय

गैस की समस्या में ये घरेलू उपाय आपके बहुत काम आएंगे। इनको अपनाने से गैस की समस्या में तुरंत राहत मिलेगी।

अजवाइन

यह पाचन में सहायता करती है। इसे भूनकर खा लें। कुछ देर में गैस से राहत मिलेगी।

केला

इसमें नेचुरल एंटासिड पाया जाता है, जो गैस की समस्या को दूर करता है। गैस की समस्या में केले का सेवन करें।

नींबू

इसे पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गैस की समस्या होने पर दिन में 2-3 बार नींबू पानी पिएं, गैस की समस्या से आराम मिलेगा।

जीरा पानी

थोड़े से पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें। इस गर्म पानी को पीने से गैस की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।

लौंग

गैस की समस्या होने पर लौंग खाएं, गैस से राहत मिलेगी। इसके अलावा इसका पानी भी पी सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

एक्सरसाइज के समय एनर्जी के लिए खाएं ये चीजें