दो मुंहे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा


By Mahak Singh24, Mar 2023 01:00 PMjagran.com

दो मुंहे बाल

आजकल दो मुंहे बाल होना एक समस्या बन गई है, यह आपकी खूबसूरती को भी कम कर देता है।

बालों की खूबसूरती खराब

दो मुंहे बाल न सिर्फ बालों की खूबसूरती खराब करते हैं बल्कि बालों की ग्रोथ कम होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

घरेलू नुस्खे

अगर आप भी दो मुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

पपीता

एक पपीता लें और उसे अच्छे से मैश कर लें, उसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। जल्द ही असर दिखेगा।

अंडा

एक बाउल में 2 अंडे की जर्दी में 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, बादाम का तेल और शहद मिलाएं फिर इसे बालों में 25-30 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें। जल्द असर दिखेगा।

ट्रिम

बालों को समय-समय पर ट्रिम कराते रहें, ऐसा करने से दो मुंहे बालों की समस्या से बचा जा सकता है।

ऐलोवेरा जेल

ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे 25 -30 मिनट के लिए बालों पर मास्क की तरह लगाएं और फिर धो लें। आपको जल्द ही असर दिखाई दिखेगा।

बालों को ढक कर रखें

बालों को तेज धूप और हवा में ढक कर रखना चाहिए, ऐसा करने से दो मुंहे बालों की समस्या से बचा जा सकता है।

ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें