असली गुड़ है हेल्थ के लिए अच्‍छा, ऐसे करें पहचान


By Ashish Mishra12, Dec 2023 12:36 PMjagran.com

गुड़ खाना

सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना काफी लाभदायक होता है। आइए जानते हैं कि असली गुड़ की पहचान कैसे कर सकते हैं?

गुड़ में पोषक तत्व

इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, लौह और जिंक पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है।

हेल्थ के लिए नुकसानदायक

आजकल बाजारों में मिलावटी गुड़ मिल रहे हैं। इसे खाने से हेल्थ को नुकसान होता है और पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है।

रंग से असली गुड़ की पहचान

असली गुड़ का रंग डार्क ब्राउन होता है। जबकि मिलावटी गुड़ सफेद, हल्का पीला या चमकदार होता है।

पानी में करें पहचान

असली गुड़ को पानी में मिलाने पर यह तैरता रहता है। वहीं, अगर गुड़ पानी में नीचे बैठ जाएं तो सावधान हो जाइए। यह गुड़ मिलावटी हो सकता है।

असली-नकली गुड़ का स्वाद

असली गुड़ खाने में मीठा होता है जबकि मिलावटी गुड़ का स्वाद हल्की नमकीन या कड़वा होता है। गुड़ को खरीदते समय उसका स्वाद जरूर लेना चाहिए।

पेट के रोग को दूर करना

कई लोगों को कब्ज और एसिडिटी की होने पर पेट फूलने की समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों के लिए गुड़ काफी फायदेमंद होत सकता है।

गले की खराश दूर करना

तुलसी के पत्ते को पीसकर दिन में तीन बार पीने ने गले की खराश दूर होने लगती है। यह सर्दी-जुकाम को भी दूर करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

इन चीजों का सेवन करने से बाल होंगे लंबे और घने