इन आदतों से करें मतलबी लोगों की पहचान


By Ashish Mishra02, Aug 2023 12:47 PMjagran.com

मतलबी इंसान

हमारे जीवन में कई तरह के लोग होते हैं। उनमें से कुछ सहायता करने वाले होते हैं तो कुछ अपना काम निकलवाने होते हैं। आइए जानते हैं कि जीवन में मतलबी इंसान की पहचान कैसे करनी चाहिए?

पर्सनैलिटी

अक्सर लोगों की पहचान उनकी पर्सनैलिटी से हो जाती है। वहीं जो लोग अपने काम के किए आप से मतलब रखते हैं, उनकी पर्सनैलिटी ही अलग होती है।

खर्च कराना

मतलबी लोग हमेशा अपना पैसा खर्च करने से बचते हैं। ऐसा लोग दूसरों का खर्च कराने में आगे रहते हैं। इनकी पहचान आसानी से कर सकते हैं।

नजरअंदाज करना

ऐसे लोग अपने कामों की वजह से आपके पास आते हैं। काम पूरा होने पर ये नजरअंदाज करने लगते हैं। इन्हें सिर्फ अपनी परवाह होती है।

समझौता न करना

अगर आपकी जिंदगी में ऐसा कोई है जो अपनी जरुरतों से समझौता नहीं करता है। उससे बड़ा मतलबी इंसान कोई नहीं हो सकता है।

याद करना

अगर कोई व्यक्ति आपको केवल अपने कामों के लिए ही याद करें तो समझ जाइए कि उससे बड़ा मतलबी कोई नहीं है।

बातें छिपाना

अगर कोई आपके बारे में जानाने की इच्छा रखें और अपने बारे में कुछ भी बताने से दूर भागे तो समझ जाओ वह इंसान मतलबी है। ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।

फायदा

मतलबी लोग रिश्तों में फायदा नुकसान देखते रहते हैं। जहां पर उन्हें फायदा होता है वो उसी रिश्ते को मजबूत रखना चाहते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

बार्बी लवर सेकंड में ढूंढ लेंगे बार्बी