इन चीजों से बरकरार रहती है आंखों की रोशनी


By Ashish Mishra03, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

आंख की रोशनी

उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की आंख पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। आइए जानते हैं कि आंख की रोशनी को बरकरार रखने के लिए किन चीजों का उपयोग करना चाहिए?

स्क्रीन ज्यादा देर न देखना

आज के समय में लोग मोबाइल, लैपटाप आदि पर ज्यादा समय तक काम करते हैं। ऐसे लोगों की आंख पर प्रभाव पड़ सकता है।

पोषक युक्त पदार्थों को सेवन

शरीर के साथ ही आंखों को भी हेल्दी रखना जरूरी होता है। इसके लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

खट्टे फलों का सेवन करना

इन फलों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में नींबू, संतरा, आंवला जैसे खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं।

अंडे का सेवन करना

इसे प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन बी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

गाजर खाना

इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से आंख की रोशनी अच्छी रहती है। इसके साथ ही शरीर में खून की मात्रा भी बनी रहती है।

बादाम का सेवन करना

इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और आंख की रोशनी भी बरकरार रहती है।

धूम्रपान से दूरी

शरीर को हेल्दी रखने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना चाहिए। स्मोकिंग करने से मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Health Tips: तेजी से घटेगी चर्बी, इन दो चीजों का करें सेवन