विटामिन-D की कमी से हड्डियां होती हैं कमजोर, ऐसे बनाएं मजबूत


By Ashish Mishra06, Oct 2023 10:00 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन्स की कमी से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन D की कमी कैसे पूरा किया जा सकता है?

कमजोर हड्डियां

विटामिन D की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा शरीर में थकान, कमजोरी और बाल झड़ने की समस्या होने लगती है।

विटामिन -D के स्रोत

इसकी कमी को पूरा करने के लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा फैटी फिश, मशरूम, दूध और दही का सेवन कर सकते हैं।

सूर्य की रोशनी

यह विटामिन-D का अच्छा स्रोत है। रोजाना सुबह उठकर करीब आधा घंटा धूप में टहलना चाहिए। ऐसा करने के विटामिन-D की कमी दूर होने लगती है।

मशरूम का सेवन करना

यह विटामिन-D की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसे खाने से पहले करीब एक घंटा तक धूप में रखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा विटामिन-D मिलता है।

अंडा खाना

इसमें प्रोटीन, मिनरल्स और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे डाइट में शामिल करने से विटामिन-D की कमी दूर होती है।

गाय का दूध

यह दूध बच्चे से लेकर बड़े लोगों के लिए फाफी फायदेमंद होता है। गाय का दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बनी रहती है।

संतरा

इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन-D की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें