मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के दक्षिण दिशा में रखें ये 4 चीजें


By Ashish Mishra08, Dec 2023 07:15 PMjagran.com

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए दक्षिण दिशा में किन चीजों को रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को व्यवस्थित करते समय वास्तु का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा न करने पर वास्तु दोष हो सकता है।

घर में सुख-समृद्धि

घर में वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार के सदस्य वृद्धि करते हैं।

झाड़ू रखना

इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे घर के दक्षिण दिशा में रखने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

सोना-चांदी रखना

घर के दक्षिण दिशा में कीमती समान रखना शुभ माना जाता है। सोना-चांदी और हीरा जैसी कीमती चीजों को दक्षिण दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बेड का सिरहाना

वास्तु के अनुसार, बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा की तरफ रखना शुभ होता है। इस दिशा में सिर करके सोने से मष्तिष्क का विकास होता है।

पक्षी की तस्वीर लगाना

घर के दक्षिण दिशा में पक्षी की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों में प्रेम का भाव बढ़ता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करना

रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी को लड्डू और खीर का भोग लगाना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा विशेष लाभ