Shukrawar Ke Upay: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें अष्टरूपों की पूजा


By Amrendra Kumar Yadav17, Nov 2023 01:00 PMjagran.com

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता हैइस दिन भक्तगण विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

अष्टलक्ष्मी की पूजा

इस दिन मां लक्ष्मी के अष्टरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। इससे धन-धान्य की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी के इन रूपों की चर्चा करेंगे।

धन लक्ष्मी

धन लक्ष्मी को भौतिक धन की देवी माना जााता है। इनकी पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है।

धान्य लक्ष्मी

धान्य लक्ष्मी अच्छी फसल और अनाज की देवी हैं। इनकी पूजा करने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है।

गज लक्ष्मी

गज लक्ष्मी शक्ति की देवी मानी जाती हैं। शक्ति पाने के लिए गज लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

संताना लक्ष्मी

संताना लक्ष्मी संतान की देवी मानी जाती हैं। संतान प्राप्ति और उनकी कुशलता के लिए संताना लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

वीर लक्ष्मी

साहस और पराक्रम पाने के लिए वीर लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से साहस की प्राप्ति होती है।

विजया लक्ष्मी

किसी भी कार्य में सफलता के लिए मां विजया लक्ष्मी की पूजा करें। इनकी पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

ऐश्वर्या लक्ष्मी

ऐश्वर्या लक्ष्मी आराम और विलासिता की देवी मानी जाती हैं। इनकी पूजा करने से भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ति होती है।

आदि लक्ष्मी

मां आदि लक्ष्मी की पूजा करने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। ज्ञान की प्राप्ति के लिए आदि लक्ष्मी की पूजा करें।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क