By Amrendra Kumar Yadav06, Jul 2023 01:06 PMjagran.com

पवित्र महीना

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते हैं।

उपाय

ऐसे ही कुछ उपायों की चर्चा करेंगे जिनसे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भगवान की कृपा आप पर होगी।

चंदन

भगवान शिव को चंदन अति प्रिय है। शिवलिंग पर चंदन लगाएं इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन में मान,सम्मान की प्राप्ति होती है।

भांग

भगवान शिव की पूजा करते समय भांग अर्पित करें। शिवलिंग पर भांग चढ़ाना शुभ माना जाता है।

जल

शिव की प्रसन्नता के लिए उन्हें जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ऊं नमः शिवाय का जाप करें, इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

दूध

शिव जी को दूध प्रिय है। इसलिए पूजा करते समय दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

दही

पूजा के समय दही अर्पित करने से जीवन में स्थिरता आती है। व्यक्ति में परिपक्वता भी आती है।

इत्र

पूजा करते समय इत्र अर्पित करें। इत्र अर्पित करने से मन की शुद्धि होती है और व्यक्ति तामसी प्रवत्तियों से दूर रहता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन