मकर संक्रांति पर सूर्य को कैसे प्रसन्न करें?


By Ashish Mishra09, Jan 2024 02:45 PMjagran.com

मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य को प्रसन्न कैसे करना चाहिए?

कब है मकर संक्रांति

यह साल 2024 का प्रमुख पर्व है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है।

सूर्य का राशि परिवर्तन

मकर संक्रांति के दिन 02 बजकर 32 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

स्नान करना

मकर संक्रांति के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद सूर्य को नमस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य को जल अर्पित करना

मकर संक्रांति के दिन स्नान करने से विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद तांबे के पात्र में कुमकुम और लाल फूल जालकर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए।

मनोकामना का पूर्ति

सूर्य को अर्घ्य देते समय अपने इच्छा को सूर्य देव के सामने प्रकट करें। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने लगती है और कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

दान करना

मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को गुड़, उड़द और कंबल दान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होने लगते हैं।

काले तिल का दान

मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा काले तिल का लड्डू बांट सकते हैं। इससे सूर्य देव प्रसन्न होने लगते हैं और दुर्भाग्य भी दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर में लोबान जलाने से क्या फायदे होते है?