शरीर में है कमजोरी तो लें ये आहार


By Ashish Mishra29, Jul 2023 12:04 PMjagran.com

हेल्दी रहना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे खाने से कमजोरी दूर होती है?

अंडा

अंडे में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

केला

केले में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। केला एनर्जी का बहुत अच्छा स्रोत होता है।

बादाम

बादाम में फैट और प्रोटीन की मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूरी होती है। इसके अलावा दिमाग भी तेज होता है।

पालक

पालक में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन भी होता है। इसका सेवन करने से थकान दूर होती है।

खजूर

शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए खजूर एक बेहतर विकल्प है। इसमें कैल्शियम और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है।

ओट्स

ओट्स शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है।

तरबूज

तरबूर में खनिज और पानी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। यह थकान को भी दूर करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए सौंफ का पानी