बची हुई चायपत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल


By Ashish Mishra13, Oct 2023 10:00 PMjagran.com

चायपत्ती

अक्सर लोग चाय छानने के बाद इसकी पत्ती को फेंक देते हैं। आइए जानते हैं कि इसके उपयोग के क्या फायदे होते हैं?

चायपत्ती को धूप में सुखाना

चाय को छानने के बाद उसकी पत्तियों को धूप में सुखाना चाहिए। इसे तब तक धूप में रखें तब तक कि पूरी तरह से सूख न जाए।

सुगंध बरकरार रखना

अगर आपके घर में किसी जगह पर बदबू आ रही हो तो उस जगह पर कपड़े में चाय की पत्ती को बांधकर रख देना चाहिए। ऐसा करने से सुगंध बरकरार रहती है।

जख्म भरने में मददगार

चाय की पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसके उपयोग जख्म को भरने में किया जा सकता है।

मक्खियों को भगाना

अगर मक्खियों की समस्या से परेशान हैं तो चाय की पत्ती को कपड़े में बांधकर रसोई में रख दें। ऐसा करने से मक्खियां दूर भागने लगती हैं।

टैनिंग को दूर करना

अक्सर लोगों को टैनिंग की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए चाय की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रोकरी को साफ करना

चाय पीने के बाद इसकी पत्ती को फेंकना नहीं चाहिए। इसके पानी को क्रोकरी को साफ करने में उपयोग कर सकते हैं।

लकड़ी की चीजों को साफ करना

चाय की पत्ती को लकड़ी की चीजों को साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे लकड़ी पर चमक आ जाती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ की तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

प्रेगनेंसी में एसिडिटी से हैं परेशान? करें ये घरेलू उपाय