गणेश जी की पूजा राशि अनुसार करें, मिलेंगे मनचाहे फल


By Amrendra Kumar Yadav19, Sep 2023 12:54 PMjagran.com

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन राशि अनुसार पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होते हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोग गणेश जी की पूजा करते समय कुमकुम अवश्य अर्पित करें, इसके अलावा माथे पर लाल चंदन का टीका भी लगाएं।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को मोदक और लड्डू अर्पित करें, ऐसा करने से गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग गणपति बप्पा को 21 दूर्वा अर्पित करें, इससे गणेश जी बहुत प्रसन्न होते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को मोदक अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को लाल रंग का पुष्प और मोदक अर्पित करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें। इसके अलावा हरे रंग के मोदक भी अर्पित करें।

तुला राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को लाल रंग के फल, फूल, मोदक, दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय से भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें और पूजा करते समय फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत अर्पित करें।

धनु राशि

इस राशि के लोग गणपति को पीले रंग का वस्त्र और पीले रंग के फूल अर्पित करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं।

मकर राशि

इस राशि के लोग गणेश जी को नीले रंग के पुष्प अर्पित करें, इससे भक्तों को मनचाहे फल मिलते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग गणेश जी की पूजा करते समय दूर्वा, मोदक, पुष्प, फल आदि अर्पित करें, इससे गणेश जी की कृपा भक्तों पर बरसती है।

मीन राशि

इस राशि के लोग गणपति जी को पीले रंग के फल, पुष्प, मोदक, दूर्वा आदि अर्पित करें।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

धन प्राप्ति के लिए घर में जरूर रखें ये 6 चीजें