Durga Ashtami 2023: क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा?


By Amrendra Kumar Yadav21, Oct 2023 11:29 AMjagran.com

शारदीय नवरात्रि

इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रही है। ये दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल मिलते हैं।

दुर्गा अष्टमी

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। मां के हाथों में त्रिशूल और डमरू होता है तथा महागौरी बैल पर विराजमान होती हैं।

धारण करती हैं सफेद वस्त्र

महागौरी सफेद वस्त्र धारण करते हैं। महागौरी का चेहरा शीतल चंद्रमा की तरह चमकता रहता है।

राहु ग्रह की स्वामी

महागौरी राहु ग्रह की स्वामी हैं। वह कुंडली में उपस्थित राहु ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।

कैसे करें पूजा

मां महागौरी की पूजा करने के लिए सबसे पहले मां का जलाभिषेक करें और फिर लाल चुनरी अर्पित करें।

फूलों की माला करें अर्पित

चुनरी अर्पित करने के बाद मां को कुमकुम लगाएं और फिर फूलों की माला चढ़ाएं। इसके बाद हलवा पूड़ी का भोग लगाएं।

महागौरी चालीसा का पाठ

इसके बाद दुर्गासप्तशती या महागौरी चालीसा का पाठ करें और फिर मां दुर्गा की आरती करें।

महागौरी स्तोत्र का पाठ

दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी स्तोत्र का पाठ करें। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क