Papankusha Ekadashi: ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद


By Amrendra Kumar Yadav25, Oct 2023 11:23 AMjagran.com

पापांकुशा एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी मनाई जाती है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

घर में आती है सुख-समृद्धि

इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

क्या है शुभ मूहूर्त

एकादशी तिथि का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक है। उदया तिथि के कारण एकादशी आज मनाई जा रही है।

कैसे करें पूजा

सुबह के कार्यों से निवृत्त होकर गंगाजल युक्त जल से स्नान करें। इसके बाद पीले वस्त्र धारण करें और फिर व्रत संकल्प लें।

सूर्यदेव को अर्घ्य दें

अब सूर्यदेव को अर्घ्य दें, इसके बाद पूजा घर में चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।

विधि-विधान से करें पूजा

इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें तथा पीले रंग के फूल, फल,मिठाई आदि अर्पित करें।

विष्णु चालीसा और मंत्र का करें जाप

इसके बाद भगवान विष्णु चालीसा और मंत्रों का जाप करें और फिर आरती जरूर करें, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ