PM Modi Birthday: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता की जिंदगी से जुड़ी खास बातें


By Achyut Kumar17, Sep 2022 10:36 AMjagran.com

खेलों से अथाह प्रेम

पीएम मोदी का खेलों से अथाह प्रेम है। खिलाड़ियों को किसी बड़े इवेंट में जाना होता है तो उससे पहले पीएम मोदी उनसे बात करते हैं, उनका हौसला बढ़ाते हैं।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

पीएम मोदी की लोकप्रियता की तुलना देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती है। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में पीएम मोदी को दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बताया गया था।

गुजरात के चार बार रहे सीएम

पीएम मोदी गुजरात के चार बार सीएम रह चुके हैं। वर्तमान में वह दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

17 सितंबर 1950 को हुआ जन्म

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है।

पीएम मोदी के भाई-बहन

पीएम मोदी के कुल छह भाई बहन हैं। इनके नाम सोमा मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी, वसंतीबेन और हंसमुखलाल मोदी है। इनमें पांच भाई और एक बहन हैं । बहन का नाम वसंतीबेन है।

आत्मनिर्भर भारत मुहिम

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने 'मेक इन इंडिया' और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' को भी बढ़ावा दिया। इसके पीछे का मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

- पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की।

PM Modi Birthday 2022: पीएम मोदी के पारंपरिक परिधान