सुबह-सुबह इन जीवों को देखने से खुल सकते हैं किस्मत के द्वार


By Farhan Khan23, Nov 2023 05:37 PMjagran.com

जीव-जंतु

सनातन धर्म में प्रकृति और जीव-जंतुओं को विशेष महत्व दिया गया है। गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है।

गुड लक का संकेत

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ जीव आपके लिए गुड लक का संकेत हो सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

तोता

तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना जाता है। वहीं, तोता कामदेव का वाहन भी है। ऐसे में यदि सुबह-सुबह तोता देखने से आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी।

कछुआ

वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कछुए का बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आपको कछुआ दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

काली चींटी

काली चींटी का संबंध न्याय के देवता शनि देव से माना गया है। ऐसे में इनका घर में आना सुख-समृद्धि के आने का संकेत हो सकता है।

भेड़

अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और रास्ते में आपको भेड़ों की झुंड दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आपका वह काम बनने वाला है।

छिपकली

शकुन शास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद अगर आपको सबसे पहले छिपकली के दर्शन हो जाए, तो ये शुभ फल देने वाला माना जाता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

हरियाली तीज पर महिलाएं ध्यान रखें व्रत के ये नियम