King Charles ।।। : ब्रिटेन के नए सम्राट के बारे में कितना जानते हैं आप?


By Achyut Kumar10, Sep 2022 04:23 PMjagran.com

God Save The Queen की जगह God Save The King

समारोह में इकट्ठा हुए लोगों ने काउंसिल के क्लर्क द्वारा कही गई बात ईश्वर राजा की रक्षा करें (God Save The King) को दोहराया। इससे पहले तक Save The Queen कहा जाता था।

पहली बार राष्ट्र को किया संबोधित

किंग चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार को पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। उनका संबोधन पूरे यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड, स्काटलैंड, वेस्स और उत्तरी आयरलैंड) में टीवी पर प्रसारित किया गया।

किंग चार्ल्स ।।। की पत्नी कैमिला पार्कर देश की नई महारानी

किंग चार्ल्स ।।। की पत्नी का नाम कैमिला पार्कर है। कैमिला अब ब्रिटेन की नई महारानी कहलाएंगी। चार्ल्स की पहली पत्नी का नाम डायना था, जिनकी एक हादसे में मौत हो गई थी।

क्वीन एलिजाबेथ ।। के बड़े बेटे हैं किंग चार्ल्स ।।।

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के चार बच्चे हैं, जिसमें से सबसे बड़े बेटे किंग चार्ल्स तृतीय हैं। वंशानुक्रम में सबसे बड़े होने के कारण उन्हें ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया।

किंग चार्ल्स तृतीय के बड़े बेटे हैं प्रिंस विलियम

ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम प्रिंस विलियम और छोटे का नाम प्रिंस हैरी है।

73 साल की उम्र में बने ब्रिटेन के सम्राट

किंग चार्ल्स तृतीय 73 साल की उम्र में ब्रिटेन के सम्राट बने है। वह इस पद पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

घर पर शिक्षित नहीं होने वाले पहले व्यक्ति

किंग चार्ल्स तृतीय घर पर शिक्षित नहीं होने वाले पहले उत्तराधिकारी हैं। विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल करने वाले भी वे पहले व्यक्ति हैं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, उनका शाही परिवार और उनसे जुड़ी बातें