विश्व कप में भारत कब-कब खेलेगा अपने मुकाबले, देखें पूरी लिस्ट


By Abhishek Pandey17, Oct 2022 01:25 PMjagran.com

विश्व कप का आगाज

टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है, भारतीय टीम भी जल्द विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मेन राउंड की शुरुआत

22 अक्टूबर से मेन राउंड यानि सुपर 12 की शुरुआत होगी। 16 अक्टूबर से क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान

टी-20 विश्व कप में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा।

दूसरा मुकाबला

भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को ग्रूप-ए के रनर के साथ होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला

भारत अपना तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 अक्टूबर को खेलेगा।

भारत बनाम बांग्लादेश

विश्व कप 2022 में भारत अपना चौथा मुकाबला 2 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

पांचवा मुकाबला

वहीं भारतीय टीम पांचवा मुकाबला ग्रूप-बी के विजेता के साथ 6 नवंबर को मेलबर्न स्टेडियम में खेलेगा।

अंतिम मुकाबला

टी-20 विश्व कप का अंतिम मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने अपनी प्लेइंग-11 का किया एलान