खलनायिका बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हसीनाएं


By Akanksha Jain27, Mar 2024 03:46 PMjagran.com

खलनायिका बनी ये टीवी एक्ट्रेसेज

टीवी एक्ट्रेसेज हमेशा ही अपने किरदारों की वजह से घर-घर में छाई रहती हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने खलनायिका के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की।

हिना खान

फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया।

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया ने सीरियल कसौटी जिंदगी की में आइकोनिक रोल निभाया था। कोमोलिका के नाम से एक्ट्रेस ने पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

मंदिरा बेदी

इस लिस्ट में मंदिरा बेदी का नाम भी शामिल है। मंदीरा ने सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में विलेन का किरदार निभाया था।

अश्विनी कलेसकर

फेमस टीवी शो कसम से में अश्विनी कलेसकर ने जिज्ञासा का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कई शानदार नेगेटिव रोल निभाया है।

काम्या पंजाबी

टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व का अहसास में काम्या पंजाबी के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसमें एक्ट्रेस ने प्रीतो की भूमिका निभाई थी। 

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई को टीवी सीरियल उतरन से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में नेगेटिव रोल निभाया था।

रूपाली गांगुली

आज रूपाली गांगुली को लोग अनुपमा के नाम से जानते हैं लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस ने डॉ सिमरन के नाम से पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

नवरात्रि के 9 दिन पहनें Monalisa की कलरफुल सिल्क साड़ियां