बारिश ने धीमी की जीवन की रफ्तार, कई राज्यों में चेतावनी जारी


By Abhishek Pandey24, Sep 2022 12:05 PMjagran.com

जीवन की रफ्तार हुई धीमी

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है।

3 दिन और होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

यातायात प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। गुड़गांव में सड़कों पर जलभराव के चलते प्रशासन ने ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की घोषणा की है।

बारिश से शिक्षा प्रभावित

उत्तर प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बारिश के चलते प्रशासन ने यूपी के 11 जिलों में पहली से लेकर आठवीं क्लास तक के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी।

इन जिलों में स्कूल बंद

गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मैनपुरी, सीतापुर, कासगंग, बहराइच और उन्नाव में बारिश की वजह से आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ के खतरे की संभावना जारी की है।

दिल्ली-NCR में आफत की बारिश