याद रखें स्वामी विवेकानंद की ये 7 बातें, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra24, Nov 2023 12:22 PMjagran.com

स्वामी विवेकानंद

परिश्रम कर रहे लोगों के लिए स्वामी विवेकानंद ने कई विचार दिए हैं। आइए जानते हैं कि विवेकानंद की किन बातों का ध्यान रखने से सफलता मिलती है?

परिश्रम करना

कई लोगों को कठिन परिश्रम करने से बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को स्वामी विवेकानंद की बातों का ध्यान रखना चाहिए।

लक्ष्य का निर्धारण करना

परिश्रम करने से पहले लक्ष्य का निर्धारण करना जरूरी होता है। बिना लक्ष्य निर्धारित किए परिश्रम करने से समय की बर्बादी हो सकती है।

जीवन में एकाग्रता रखना

व्यक्ति को पढ़ने के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है और एकाग्रता के लिए ध्यान। इंद्रियों को वश में करके एकाग्रता को प्राप्त किया जा सकता है।

अनुभव प्राप्त करना

जीवन में जब तक जीना चाहिए तब तक सीखना चाहिए, क्योंकि अनुभव ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। इससे आपको चीजों के बारे में अच्छे से जानकारी मिलती है।

समय पर काम करना

जिस समय किसी काम को करने से लिए ठान लेना चाहिए, उसे उसी समय कर लेना चाहिए। इससे लोगों को विश्वास आप के ऊपर बना रहता है।

खुद पर विश्वास करना

जीवन में कुछ करने के लिए खुद पर विश्वास करना बहुत जरूरी होता है। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते हैं तब तक भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते हैं।

संघर्ष करना

किसी चीज को हासिल करने से लिए संघर्ष करना जरूरी होता है। जितना बड़ा संघर्ष होता है जीत भी उतनी ही शानदार होती है।

पढ़ते रहें

एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

UPPSC PCS: कब होगा एग्जाम? जानें