भारत के इन शहरों में दिखती है गणपति पूजा की धूम


By Amrendra Kumar Yadav22, Sep 2023 07:00 AMjagran.com

गणेशोत्सव

गणेशोत्सव का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। इन 10 दिनों में गणेश जी की पूजा की जाती है।

सुख-संपदा के मालिक

गणेश जी को सुख-संपदा का मालिक माना जाता है। उनकी पूजा करने से भक्तों को सुख-संपत्ति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

प्रमुख शहर

भारत के कुछ शहरों में गणेशोत्सव का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इन शहरों के बारे में बताएंगे।

मुंबई

गणेशोत्सव की सबसे ज्यादा धूम मुंबई शहर में देखने को मिलती है। यहां पर बॉलीवुड स्टार्स भी गणपति बप्पा के स्वागत में रमे नजर आते हैं। इस शहर में कई बड़े पंडाल लगते हैं।

हैदराबाद

हैदराबाद में भी यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां पर हजारों की संख्या में गणपति बप्पा के पंडाल लगाए जाते हैं।

मैसूर

कर्नाटक के इस शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां के जुलूसों में शामिल होने का अलग ही मजा है।

पुणे

महाराष्ट्र के इस शहर में गणपति बप्पा का स्वागत जोर-शोर से होता है। यहां पर सभी समुदायों के लोग इस पर्व का हिस्सा बनते हैं।

गोवा

गोवा के पणजी शहर में इस पर्व की धूम देखने लायक होती है। यहां पर पंडालों को बहुत भव्य तरीके से सजाया जाता है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

एग्जाम में आएंगे अच्छे मार्क्स, अपनाएं ये 5 टिप्स