पैदा होते ही पेरेंट्स ने छोड़ा साथ, इंडियन आइडल से मिली पहचान


By KARISHMA LALWANI31, Mar 2023 12:30 PMjagran.com

भगवान राम की नगरी से हैं ऋषि

इंडियन आइडल 13 के फाइनलिस्ट में से एक ऋषि सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से हैं।

इंडियल आइडल के 11वें सीजन में शामिल हुए थे ऋषि सिंह

ऋषि सिंह वर्तमान में इंडियन आइडल 13 का हिस्सा हैं। जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले आयोजित होने वाला है। इससे पहले उन्होंने 11वें सीजन में भी पार्ट लिया था।

म्यूजिक कॉन्सर्ट में लिया था हिस्सा

11वें सीजन के चौथे राउंड में रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने 13वें सीजन में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने अयोध्या के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था।

म्यूजिक कवर में दी आवाज

ऋषि सिंह ने कई बॉलीवुड गानों के म्यूजिक कवर में अपनी आवाज दी है। उन्होंने 'फिर मोहब्बत' और 'लबों को' जैसे गानों के म्यूजिक कवर में गाया है।

बायोलॉजिकल बेटे नहीं हैं ऋषि

इंडियन आइडल के मंच पर ऋषि ने खुलासा किया था कि वह अपने माता-पिता की सगी संतान नहीं हैं। उनके पैदा होते ही उनकी असली मां ने उन्हें छोड़ दिया था।

गोद लिए गए हैं ऋषि

ऋषि ने कहा था कि उन्हें बताया गया था कि वह अपने माता-पिता की असली संतान नहीं हैं। वह गोद लिए गए हैं।

म्यूजिक वीडियो में भी दी आवाज

ऋषि सिंह ने कुछ म्यूजिक वीडियो जैसे कि 'हम जी लेंगे', 'इल्तिजा मेरी' और 'असूमिया' में अपनी आवाज दी है।

कपिल शर्मा के शो में कर चुके हैं शिरकत

ऋषि सिंह ने 'द कपिल शर्मा शो' में भी शिरकत की है। अक्टूबर 2022 में वह इस शो का हिस्सा बन चुके हैं।

पेरेंट्स नहीं थे सिंगिंग करियर के फेवर में

ऋषि सिंह की सुरीली आवाज उनके कई चाहने वालों को पसंद है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनके पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि वह सिंगिंग में करियर बनाएं। वह अपने बेटे के लिए स्टेबल करियर चाहते थे।

मां बनने वाली हैं अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी