भारतीय टीम के वनडे में 7 सबसे बड़े स्कोर


By Abhishek Pandey21, Jan 2023 03:02 PMjagran.com

भारत बनाम वेस्ट इंडीज (2011)

भारतीय टीम ने साल 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 418 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन की पारी खेली थी।

भारत बनाम श्रीलंका (2009)

2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

भारत बनाम बरमूडा (2007)

2007 ODI World Cup के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने बरमूडा के खिलाफ 413 रनों का स्कोर किया था।

भारत बनाम बांग्लादेश (2022)

2022 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 409 रनों का स्कोर किया था।

भारत बनाम श्रीलंका (2014)

2014 में भारत ने रोहित शर्मा की 264 रनों की पारी के दम पर 404 रनों का टारगेट श्रीलंका को दिया था।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (2010)

साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का दोहरा शतक के बदौलत भारत ने 401 रन का स्कोर खड़ा किया था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड (2009)

साल 2009 में सचिन की ताबड़तोड़ पारी से भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 392 का स्कोर किया था।

ये हैं विश्व के सबसे खतरनाक बॉलर