International Women's Day की शुरुआत कब हुई? जानें डिटेल्स


By Amrendra Kumar Yadav06, Mar 2024 04:07 PMjagran.com

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, यह दिन महिला अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करने और समाज में बराबरी के उद्देश्य से मनाया जाता है।

कब हुई शुरुआत?

इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2010 में हुई थी, तब महिलाओं ने न्यूयार्क में करीब 15,000 महिलाओं ने अच्छी सैलरी, काम के घंटे कम करने और वोट के अधिकार के लिए मार्च निकाला था।

अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने मनाया

इसके अगले साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का ख्याल सबसे पहले क्लारा जेटकिन के मन में आया था।

साल 2010 में किया था कोपेनहेगन में सम्मेलन

क्लारा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव साल 2010 में कोपेनहेगन में एक सम्मेलन में दिया था और इसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2011 में स्विटजरलैंड, जर्मनी, आस्ट्रिया, डेनमार्क में मनाया गया।

साल 1975 में मिली संयुक्त राष्ट्र से मान्यता

इस दिन को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता साल 1975 में मिली, संयुक्त राष्ट्र ने इस साल इस दिवस को मनाने का फैसला किया और तब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा।

साल 1996 की थीम

वहीं साल 1996 में महिला दिवस के लिए पहली बार थीम घोषित की गई, यह थीम थी- ‘गुजरे हुए वक्त का जश्न और भविष्य की योजना बनाना’ था।

कैसे मनाया जाता है यह दिवस

अलग-अलग देशों में इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है जैसे रूस में इस दिन छुट्टी होती है वहीं चीन में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है, इसके अलावा इटली में महिलाओं को फूल देकर यह दिन विश किया जाता है।

होते हैं कार्यक्रम

वहीं इस दिन महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियां बताई जाती हैं और महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस ढंग से महिला दिवस मनाया जाता है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

नाश्ते में नहीं खाने चाहिए ये फल, पाचन हो जाता है खराब