आमिर खान की लाड़ली आयरा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं।
आयरा अगले साल जनवरी महीने में बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
आमिर की लाड़ली बेटी लाइमलाइट में नहीं होने बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो वेकेशन और फेमिली फोटोज फैंस के बीच साझा करती रहती हैं।
वही शायद आप लोग नहीं जानते होंगे कि आयरा ने एक बार अपने बढ़ते वजन को घटाया था। उन्होंने करीब अपना 20 किलो वजन कम किया था।
खुद आयरा ने अपनी इस वेट लॉस जर्नी को बताया था। कि किस तरह उन्होंने अपने बढ़ते हुए वजन पर रोक लगाकर उसे कम किया।
आयरा खान ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन व्रत रखकर 20 किलो वजन घटाया। इस बीच वो अन्न ना खाकर फल, जूस, ड्राई फ्रूट्स लेती थीं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार मीठा हमारे शरीर में मोटापा बढ़ाता है। यदि आप मीठे से परहेज करते हैं तो 1 महीने में आपको वेट में फर्क महसूस होने लगेगा। आयरा ने भी अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान मीठा एकदम बंद कर दिया था।
इन सबके अलावा वो डेली एक्सरसाइज करती थीं। जिसे उनको अपना बॉडी वेट कम करने में काफी मदद मिली। वो जिम में जाकर और घर पर घंटो पसीना बहाती थीं।