Ishan Kishan World Record: इशान किशन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड


By Abhishek Pandey10, Dec 2022 05:27 PMjagran.com

करियर का पहला दोहरा शतक

इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी ODI मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है।

126 गेंदों पर दोहरा शतक

इशान ने यह कारनामा केवल 126 गेंद पर 23 चौके और 9 छक्के की मदद से किया है।

सबसे तेज दोहरा शतक

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में इशान किशन पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गेल का रिकॉर्ड

क्रिस गेल ने इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

चौथे भारतीय बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में इशान किशन यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

दोहरा शतक

किशन से पहले रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में 200 रन की पारी खेल चुके हैं।

9वें बल्लेबाज

इशान किशन वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने के मामले में 9वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, फखर जमां और सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं।

सचिन के बराबर पहुंचे कोहली, भावुक होकर कही ये बड़ी बात