इन सितारों के घर जल्द होगा ‘गुड न्यूज’ का स्वागत


By Akanksha Jain22, May 2023 09:16 AMjagran.com

2023

साल 2023 टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे जिनके लिए 2023 बहुत खास है।

गुड न्यूज

कई ऐसे सितारे हैं जो इस साल नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं तो कुछ ने स्वागत कर लिया है। आइये जानते हैं इन सितारों के बारे में-

इशिता दत्ता

फिल्म दृश्यम की फेम इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज दी थी, कपल नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिशा परमार

हाल ही में एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूड का स्वागत किया। दिशा और राहुल ने पोस्ट के जरिए बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।

दीपिका कक्कड़

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। फैंस को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार है।

उपासना कामिनेनी

साउथ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल के लिए ये साल बहुत खास है।

इलियाना डिक्रूज

इस लिस्ट में इलियाना डिक्रूज का नाम भी शामिल है, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की थी।

पंखुड़ी अवस्थी

पंखुड़ी अवस्थी इस साल एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हें मेहमानों का स्वागत करेंगी। जी हां, एक्ट्रेस ट्विन बेबी को जन्म देंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Sargun Mehta ने ब्लैक फॉर्मल आउटफिट में शेयर कीं स्टनिंग तस्वीरें