Jacqueliene Fernandez इन फिटनेस रूटीन से रखती हैं खुद को स्लिम


By Akanksha Jain02, Mar 2024 01:10 PMjagran.com

जैकलिन फर्नांडिस

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जैकलिन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 

फिटनेस फ्रीक हैं जैकलिन

जैकलिन फर्नांडिस हमेशा ही अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताएंगे।

बॉक्सिंग और योग

अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस बॉक्सिंग करती हैं। इसके अलावा जैकलिन बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाए रखने के लिए योग करती हैं।

जिमनास्टिक करती हैं जैकलिन

जैकलिन फर्नांडिस फिट और फ्लैक्सिबल रहने के लिए जिमनास्टिक भी करती हैं। एक्ट्रेस को जिमनास्टिक बहुत पसंद है।

हेल्दी खाती हैं जैकलिन

एक्सरसाइज के अलावा जैकलिन फर्नांडिस अपनी डाइट का भी ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस घर का खाना खाना ही पसंद करती हैं। 

जैकलिन का नाश्ता और लंच

जैकलिन फर्नांडिस नाश्ते में उबले अंडे और सलाद खाना पसंद करती हैं। वहीं लंच में एक्ट्रेस ब्राउन राइज खाती हैं।

सब्जियों का सेवन

इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस सलाद और सब्जियों का बहुत सेवन करती हैं। एक्ट्रेस अपनी डाइट हमेशा फॉलो करती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

जैकलिन फर्नांडिस सुबह उठने के बाद गर्म पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीती हैं। जिससे फैट लॉस में मदद मिलती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Hania Aamir की दमकती त्वचा का राज है यह स्किन केयर रूटीन