संगीत नाइट में चार चांद लगा देंगे Janhvi 8 ट्रेंडी लहंगे


By Shradha Upadhyay04, Mar 2024 02:38 PMjagran.com

फेमस स्टार किड जान्ह्ववी

जान्ह्ववी कपूर बॉलीवुड की फेमस स्टार किड हैं। जिन्होंने बेहद कम समय और उम्र में इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा लिया। एक्ट्रेस ने अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

यंग गर्ल्स इंस्पिरेशन जान्ह्ववी

अपनी गजब की एक्टिंग के साथ एक्ट्रेस यंग गर्ल्स की इंस्पिरेशन भी हैं। उनके फैशन सेंस को काफी रीक्रिएट किया जाता है।

जान्ह्ववी ट्रेंडी लहंगा-चोली

आज हम आपको अभिनेत्री के ट्रेंडी लहंगा-चोली का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप संगीत सेरेमनी में पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

जान्ह्ववी सेक्विन लहंगा

हाल में आयोजित हुए अंबानी फैमिली के प्री-वेडिंग फंक्शन में जान्ह्ववी ने पर्पल कलर के शिमरी लहंगे ब्रॉड नेक चोली में अपना जलवा बिखेरा।

जान्ह्ववी ट्रेडिशनल लहंगा

अभिनेत्री का ऑरेंज और पिंक दुपट्टे वाला ट्रेडिशनल लहंगा लुक भी अंबानी फंक्शन का है। इसके साथ उनकी ग्रीन ज्वैलरी जंच रही है।

जान्ह्ववी मरमेड स्टाइल लहंगा

जान्ह्ववी का डार्क ग्रीन ग्लिटरी मरमेड स्टाइल लहंगा लुक संगीत फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा। ये आपके कर्वी फिगर पर बेहद हॉट लुक देगा।

जान्ह्ववी ऑल व्हाइट लहंगा

इस ऑल व्हाइट कलर के हैवी लहंगे पर्ल चोली में डीवा बवाल मचा रही हैं। इसके साथ उन्होंने दुपट्टे को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया हुआ है।

जान्ह्ववी फ्लोरल प्रिंट लहंगा

सिंपल सोबर और ब्यूटीफुल लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इस फ्लोरल प्रिंट लहंगे स्क्वेयर नेक चोली लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं ये बिग बजट फिल्में