साउथ सुपरस्टार्स संग दिखेगी इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं की जोड़ी


By Shradha Upadhyay30, Mar 2024 11:44 PMjagran.com

साउथ फिल्म बॉलीवुड हसीना

जैसे साउथ इंडस्ट्री की हसीनाएं बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाती हैं। ठीक उसी तरह कई बॉलीवुड हसीनाएं साउथ फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। और कुछ जल्द एंट्री लेने जा रही हैं। आइये देखें लिस्ट।

जान्ह्ववी कपूर

हिट अभिनेत्री जान्ह्ववी कपूर और जूनियर एनटीआर फिल्म देवरा पार्ट-1 में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिये अभिनेत्री साउथ डेब्यू करने जा रही है।

जान्ह्ववी-राम चरण

इसके अलावा जान्ह्ववी और राम चरण भी साउथ मूवी में साथ में नजर आएंगे। दोनों फिल्म आरसी 16 में दिखेंगे।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी भी साउथ इंडस्ट्री में एंट्री मारने जा रही है। कियारा और राम चरण की जोड़ी गेम चेंजर में देखने को मिलेगी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और प्रभास की जोड़ी भी बहुत जल्द कल्कि 2898 एडी में देखने को मिलेगी।

कृति सेनन

कृति सेनन भी साउथ सुपरस्टार प्रभास संग फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आ चुकी हैं।

कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल में अभिनेत्री साउथ स्टार विजय सेतुपति संग फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आई थीं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Hina Khan के 'ईद स्पेशल' ब्यूटीफुल सलवार-सूट