कृष्ण बनकर इन एक्टर्स ने बटोरी सुर्खियां


By Akanksha Jain05, Sep 2023 09:00 AMjagran.com

जन्माष्टमी 2023

हर कृष्ण भक्त को जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है और इस बार जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी।

कृष्ण का रोल

बचपन से ही हमने बहुत सारी कृष्ण की फिल्में और सीरियल देखें हैं। फिल्म और सीरियल में कृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर दिल में छाप छोड़ जाते हैं।

सबसे प्यारे

आज हम आपको उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फिल्म और सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाया।

अक्षय कुमार

फिल्म ओएमजी में अक्षय कुमार ने भगवान श्री कृष्ण का अवतार धारण किया था। एक्टर के लुक ने बहुत सुर्खियां बटोरी।

सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन ने टीवी सीरियल महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाया था। एक्टर को इस रोल में लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया।

सुमेध मुद्गलकर

बहु चर्चित शो राधा कृष्ण में एक्टर सुमेध मुद्गलकर ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। एक्टर को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं।

नीतीश भद्रवाज

बी आर चोपड़ा की महाभारत में एक्टर नितीश भद्रवाज ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस रोल से एक्टर आज भी बहुत पॉपुलर हैं।

विशाल करवाल

विशाल करवाल ने एक नहीं बल्कि तीन टीवी सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाया है। एक्टर की मुस्कुराहट पर हर कोई फिदा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

यंग गर्ल्स पर खूब जचेंगी पलक तिवारी की 8 ट्रेंडी साड़ियां