ईद में चांद सा नूर देंगे Jannat Zubair के लेटेस्ट सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay21, Mar 2024 05:43 PMjagran.com

रमजान का महीना

इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। जिसके एक महीने बाद ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन नए-नए कपड़े पहनकर खुद को खूबसूरत बनाया जाता है।

जन्नत जुबैर ईद स्पेशल सूट

आज हम आपको जन्नत के ईद स्पेशल सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ईद पर पहनकर खुद को ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

जन्नत फ्रंट कट सूट

ईद पर अभिनेत्री का लाइट कलर एम्ब्रॉयडरी फ्रंट कट सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ ब्रेड हेयरस्टाइल कुंदन चोकर नेकपीस पेयर कर सकते हैं।

जन्नत शरारा सूट

जन्नत जुबैर का हैवी गोटा वर्क स्काई ब्लू शरारा सूट आपके लुक में नूर बढ़ा देगा। यह स्टाइलिश सूट आपको एकदम चांद सी चमक देगा।

जन्नत ए लाइन सूट

यदि आप एक्ट्रेस की तरह स्लिम हैं तो उनके इस ग्रीन ए लाइन गोल्डन एम्ब्रॉयडरी सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

जन्नत पेप्लम सूट

आजकल पेप्लम सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इस ईद जन्नत की तरह मल्टीकलर वर्क वाले पेप्लम सूट को ट्राई कर सकती हैं।

पेप्लम सूट चिकनकारी सूट

समर सीजन में चिकनकारी सूट काफी प्रिटी लुक देते हैं। जन्नत का लाइट ग्रीन कलर कट स्लीव्स सूट मेटल चोकर काफी गॉर्जियस लग रहा है।

जन्नत अनारकली सूट

एक्ट्रेस का लाइट येलो कलर अनारकली एम्ब्रॉयडरी सूट सिंपल दिखने के साथ काफी स्मार्ट लुक देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Malavika Mohanan के पार्टी परफेक्ट लुक्स करें ट्राई