इस शिव मंदिर की दीवार छूने पर आती है डमरू की आवाज


By Ashish Mishra07, Jul 2023 04:59 PMjagran.com

शिव मंदिर

देश में कई ऐस शिव मंदिर हैं, जो अपने रहस्य के चलते लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कि ऐसा कौन सा मंदिर है, जिसकी दीवार को छूने पर डमरु की आवाज आती है।

रहस्यमयी शिव मंदिर

जटोली शिव मंदिर का एक रोचक रहस्य है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में दीवारों पर लगे पत्थरों को छूने से डमरू की आवाज आती है।

सबसे ऊंचा मंदिर

ऐसा कहा जाता है कि जटोली शिव मंदिर एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर है। ये अपने पर भक्तों की भारी भीड़ होती है।

यहां स्थित है मंदिर

जटोली शिव मंदिर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। इस मंदिर की दीवार को छूने पर डमरू की आवाज आती है।

मंदिर की नींव

1950 के दशक में स्वामी कृष्णानंद परमहंस की अगुवाई में इस मंदिर की निर्माण शुरू हुआ। इन्होंने ने ही इस मंदिर की नींव भी रखी थी।

श्रद्धालुओं ने दिया दान

इस मंदिर के निर्माण में करीब 39 साल का समय लगा था। इस मंदिर के बनते समय देश-विदेश से शिव भक्तों ने दान दिया था।

सोने का कलश

इस मंदिर में ऊपर की तरफ 11 फुट ऊंचा सोने का कलश स्थापित किया गया है। यहां मां पार्वती की मूर्ति भी स्थापित है।

धार्मिक मान्यता

ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर पानी की कमी थी। भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से इस स्थान पर प्रहार करके पानी-पानी कर दिया। उसके बाद से यहां पर कभी भी पानी की समस्या नहीं हुई।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सावन में पहनें इस रंग के कपड़े, होगी भगवान शिव की कृपा